Thursday, 4 June 2020

ईरा सिक्किम परिवार राष्ट्रीय महासचिव के साथ आंदोलन में हर पल है खड़ा- कौशिक

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
ईरा सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष कौशिक नाथ शर्मा 

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन सिक्किम परिवार अपने ईरा राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर के साथ हर स्थिति और हर पल खड़ा है। यह बात गुरुवार को इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) के सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष कौशिक नाथ शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा है कि ईरा राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर लगातार देश के पत्रकारों को संगठित कर देश हित में लगे हुए हैं। उन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज में पत्रकारों के साथ परिवार की भांति हैं। जबकि समाज के गलत लोगों के कारनामों को रोकने के लिए हमेशा आवाज उठाते रहते हैं। इन्हीं बातों से घाव खाए समाज के ठेकेदारों ने इन पर निशाना साधा है। जिसे ईरा पत्रकार संगठन बिल्कुल नहीं सहेगा। कहां कि बीते वर्ष 24 मार्च 2019 को धनबाद के  पुलिस को इन्होंने वहां के  इस्लाहियां कमेटी शेख बिरादरी सचिव मोहम्मद इस्लाम के खतरनाक मंसूबों के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन इस पर सार्थक पहल नहीं हो पाई। वर्तमान हालात में इन इस्लाहीया कमेटी शेख बिरादरी के सचिव मोहम्मद इस्लाम के द्वारा एक विज्ञापन देने वाली महिला को आगे कर समाज में गलत खबर फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे अराजकता की स्थिति फैल रही है। जबकि इस्लाहिया  कमेटी से शेख बिरादरी द्वारा अवैध विवाह के नाम पर हजारों की ठगी करने, कमेटी का ताजा रिपोर्ट अप-टु-डेट नहीं कराने, टैक्स चुराने, सरकारी पद पर रहकर  इस्लाहिया कमेटी शेख बिरादरी के सचिव मोहम्मद इस्लाम सार्वजनिक तौर पर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस प्रकार के असंवैधानिक लोगों के ऊपर हाई पावर जांच कमेटी गठित कर समाज विरोधी केस दायर कर कानून को इन्हें सलाखों के पीछे डालना चाहिए। ताकि कमेटी के आड़ में लोगों से लाखों रुपए ऐंठने के काला कारनामों का पर्दाफाश हो सके। इन सभी मसलों को लेकर इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन सिक्किम भी आने वाले दिनों में सरकार और इनके नुमाइंदों को पत्र लिखकर जांच के लिए मांग करेगा।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...