रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
बादलों के बीच अरगड्डा में दिखता सूर्य ग्रहण।
कोयलांचल अरगड्डा- सिरका समेत आस-पास रविवार को ग्रामीण क्षेत्र टोंगी, पडरिया, चपरी, कंजगी, बुमरी, हेसला, मनुवां, फुलसराय आदि जगहों पर बादलों में लुकाछिपी करते सूर्य ग्रहण दिखा। इन क्षेत्रों में सूर्य ग्रहण का मनमोहक नजारा दोपहर लगभग 12 बजे से लेकर अपराहन 3:05 मिनट तक दिखाई पड़ा। जिसे कई लोगों ने काले चश्मे, एक्स-रे पेपर के सहारे देखा। सूर्य ग्रहण के कारण बीते शनिवार संध्या से ही मंदिरों के कपाट बंद हो गए थे। दिनोभर लोग अपने घरों और पूजन स्थलों के आस-पास भजन कीर्तन करते भी देखे गए। लोगों ने सूर्य ग्रहण लगने के दौरान सतरंगी बैगनी रंग का गोलाकार रिंग का भी दर्शन किया। जो सभी के लिए काफी अद्भुत प्राकृतिक नजारा रहा। इसे लेकर बच्चों, युवाओं में भी काफी उत्साह रहा।

No comments:
Post a Comment