रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
संयुक्त मोर्चा पिट मीटिंग कर विरोध करते हुए।
संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को सिरका हाजरी घर के पास कोयला सेक्टर में कोल माइनिंग, निजीकरण, मजदूरो का शोषण के खिलाफ पिट मीटिंग कर विरोध दर्ज किया गया। इसकी अगुवाई श्रमिक नेता सुशील कुमार सिन्हा ने की। मजदूरों को मुस्तफा खान, कुंवर महतो, सुखदेव महतो, बिजेंद्र प्रसाद, नागेश्वर महतो, देव कुमार बेदिया, जगदीशचंद्र बेदिया आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि सरकार कोयला जगत को अंधकार की ओर धकेलना चाहती है। जिसके लिए कॉल ब्लॉकों की नीलामी कर सरकारी संपत्ति को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हम सभी कभी स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इसके खिलाफ आगामी 2 जुलाई से 3 जुलाई तक कोयला कोल इंडिया में तीन दिवसीय हड़ताल होगी। जिसमें सभी कामगारों से सहयोग करने की अपील की गई। मौके पर विजय सिंह, राजेश कुमार, रामजीत महतो, विनय राम, पुनी देवी, कारी देवी, कैइली देवी समेत दर्जनों कामगार उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment