Sunday, 7 June 2020

हेसला दुकानदार से मारपीट कर दो हजार रुपए की हुई छिनतई

    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

हेसला झारखंड इस्पात फैक्ट्री के समक्ष होटल दुकानदार प्रभु कुमार मेहता ने रामगढ़ थाने में मारपीट कर  दो हजार रुपये लूट लेने की शिकायत की है। आवेदन में कहा है कि बीती रात गुरुवार को नशे में धुत अरगड्डा के प्रदीप दुकान में आकर मारपीट कर रंगदारी मांगने लगा, दुकान का काउंटर खींचकर दो हजार रुपये छिन लिया। हल्ला करने पर उक्त स्थल से फरार हो गया। कुछ देर बाद पुनः चार लड़कों को लेकर मेरे दुकान पहुंच कर  भद्दी- भद्दी गाली देने लगा। जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने भी समझाया। इससे भय का वातावरण व्याप्त है। इस पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...