रिपोर्ट तपन झारखंड
आदिवासी जन परिषद जिला प्रभारी शत्रुधन बेदिया।
अरगडा में असामाजिक तत्वों और ठेकेदार की मिलीभगत मनमानी से क्षेत्र का माहौल खराब होता जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण ग्रामीणों की आवाज अरगड्डा -सिरका के पत्रकार सह इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन(ईरा) के झारखंड राज्य संगठन सचिव के ऊपर बीते 9 जून को हमला होना है। यह बातें शुक्रवार को आदिवासी जन परिषद के जिला रामगढ़ प्रभारी शत्रुधन बेदिया ने कहीं। उन्होंने कहां कि अरगडा के असामाजिक तत्वो ने बीते 4 माह से स्वच्छ पत्रकार के उपर कई तरीको से हमले करवा चुंके हैं। जिसके कारण लोगों के बीच काफी रोष व्याप्त है। अरगड्डा नीचे धौड़ा ग्रामीणों के तीसरे दिन आंदोलन को उजागर करने पहुंचे, पत्रकार और उनके परिवार पर पुलिस केश में फंसाने का जाल बुनना बिल्कुल गलत है। इसे लेकर आदिवासी जन परिषद सरकार व प्रशासन से मांग करती है कि पत्रकार, शिक्षिका और सेना के जवान व अन्यो के ऊपर से फर्जी मुकदमा आवेदन को तत्काल वापस लिया जाए और ऐसे असमाजिक तत्वों के ऊपर कार्रवाई हो। अन्यथा आदिवासी जन परिषद सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

No comments:
Post a Comment