रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
बुमरी समाजसेवी करण बेदिया।
कोयलांचल अरगड्डा- सिरका समेत गांव बुमरी, चपरी, कंजगी, टोंगी, हेसला, मनुवां, फुलसराय के जनमानस की आवाज पत्रकार पर लगातार तीसरी बार असामाजिक लोगों ने हमला बुलवाया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वो कम है, यह बातें बुमरी समाजसेवी करण बेदिया ने मंगलवार को कहीं। उन्होंने कहा कि जनता और सरकार के सकारात्मक विचारों को सभी से रूबरू कराने के लिए क्षेत्र के युवा पत्रकार सह इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के राज्य संगठन सचिव लगे हुए हैं। इनके जागरूकता भरे शब्दों के कारण गरीब, गुरुबों की आवाज सरकार तक पहुंच रही है। जबकि सरकार की भी बातें मीडिया के माध्यम से हम लोगों को प्राप्त हो रही है। ऐसे में कुछ मुट्ठी भर असमाजिक तत्व इन पर लगातार कई तरीके से हमले बोल रहे हैं। इसे लेकर अब धैर्य टूट गया है। आने वाले दिनों में ग्रामीण मिलकर आंदोलन करेंगे। साथ ही प्रशासन से मांग करेंगे कि समाज के प्रतिनिधि पत्रकार की सुरक्षा और दोषियों पर जांच बैठा कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिससे समाज में संचार के माध्यम का आदान-प्रदान लगातार चलता रहे और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान हो।

No comments:
Post a Comment