Tuesday, 16 June 2020

अरगड्डा पुल के समीप रेल से कटकर एक ने दी जान

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
अरगड्डा रेलवे ट्रैक पर मृतक का शव व देखते लोग।

थाना रामगढ़ क्षेत्र के अरगड्डा रेलवे पुल स्थित बरकाकाना- गोमो रेलखंड के बीच मंगलवार कि सुबह अरगड्डा चौहान मोहल्ला निवासी राजाराम चौहान उम्र लगभग 45 वर्ष ने मालगाड़ी के सामने अपना सर रेल लाइन पर रखकर जान दे दी। इसे ले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह अरगड्डा पुल के समीप एक व्यक्ति घूम रहा था। जो मालगाड़ी के आते ही उसके सामने रेल ट्रैक पर पहुंचकर अपना सिर रेल लाइन पर रख दिया। जिससे उसकी मौत रेल से कटकर हो गई। खबर के फैलते ही उक्त स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। अरगड्डा चौहान मोहल्ला के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजाराम चौहान मजदूरी कर अपने परिवार में पत्नी, एक लड़का और एक लड़की का भरण पोषण करता था। लेकिन बीते 2 माह से मजदूरी निरंतर नहीं मिलने से काफी मानसीक तनाव (डिप्रेशन) में था। इस वजह से नशीली चीजों का अधिक सेवन भी कर रहा था। घटना की सूचना के बाद बरकाकाना रेलवे पुलिस और रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया है। साथ ही इसे लेकर आवश्यक जांच की जा रही है। इधर इस प्रकार के मृत्यु के बाद अरगडा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...