Tuesday, 16 June 2020

अरगड्डा बाजार से वसूली मामले पर प्रशासनिक नोटिस के बाद मचा हड़कंप

 रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
सही जांच होने पर कईयो पर गाज गिरने की संभावना

थाना रामगढ़ क्षेत्र के अरगड्डा बाजार से वसूली मामले को लेकर बीते दिनों प्रशासनिक नोटिस मिलने के बाद इसकी कालीकमाई उगाही करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। यह लोग अपने आप को बचाने के लिए आम लोगों, दुकानदारों के बीच हस्ताक्षर अभियान चला। अपनी सफाई देने की तैयारी में हैं। इसके लिए सभी थाने में भी हाजरी लगा रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्षों से अरगड्डा बाजार में साप्ताहिक हॉट से पैसों की वसूली कर कुछ लोग अपनी जेब भरने में लगे थे। आम जनता को भ्रमित कर अंधा बना रखा था। इस बात की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है कि अवैध वसूली कर अब बचने के लिए लोगों का ही सहारा ले रहे हैं। ऐसे लोगों के ऊपर जांच का दायरा बढ़ाने पर कई गलत कार्यों से पर्दा हट सकता है और इन के काले कारनामे सभी के सामने आ सकते हैं। इससे कईयो के उपर गाज गिरने की संभावना है। फिलहाल इस बात को लेकर क्षेत्र के सभी समाजसेवियों, प्रतिनिधियों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर गड़ी हुई है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...