रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
कंजगी में भाकपा माले सदस्य इलेक्ट्रिसिटी बिल का विरोध करते हुए।
कंजगी में सोमवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं के द्वारा देशव्यापी इलेक्ट्रिसिटी बिल और बिजली बिल वितरण निजी हाथों में देने का विरोध दिवस के रूप में प्रदर्शन कर किया। इसकी अगुवाई भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया ने की। आंदोलन को सफल बनाते हुए, सभी कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन किया। भाकपा माले मुख्य वक्ता भुनेश्वर बेदिया ने कहा कि सरकार उलट-पुलट वाली बिल लाकर इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इससे आम जनता प्रभावित होगी। साथ ही मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों को भी नुकसान पहुंचेगा। सभी ने सरकार द्वारा इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर और बिजली बिल का निजीकरण करने के विरोध में नारेबाजी की। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल को वापस लेने की मांग किया। अवसर पर मुख्य रूप से एपवा नेत्री कांति देवी, झामस नेता सोहराई किस्कू, रामवृक्ष बेदिया, किसान सभा के जयनंदन गोप, लाका बेदिया एक्टू जिलाध्यक्ष लक्ष्मण, छटू मास्टर, रूपन गोप, फुलचंद नायक, लालचंद बेदिया, छोटेलाल विश्वकर्मा, मदन राम समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment