Saturday, 13 June 2020

ग्रामीणों ने छठ घाट का पुनः निर्माण आदेश दिए जाने का किया विरोध, करेंगे आंदोलन

रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
नीचे धौड़ा महिलाएं पुनः घाट निर्माण का आदेश का विरोध करते हुए।


  • नप अभियंता के ठेकेदार के पक्ष में खड़ा होना गलत- राजू 


अरगडा नीचे धौड़ा ग्रामीणों ने शनिवार को आदिवासी क्लब के प्रांगण में आपात बैठक दूरी बनाकर किया। अवसर पर ग्रामीण वक्ताओ ने कहां कि नगर परिषद के सहायक अभियंता लालबिहारी यादव के द्वारा छठ घाट आंदोलन के तीसरे दिन 9 जून को अनशन के दौरान लिखित रूप में आश्वासन मिला था कि छठ घाट का निर्माण ग्रामीणों के मांग के अनुसार आगे किया जाएगा। लेकिन बीते दिन ठेकेदार और इनके सहयोगियों द्वारा भीड़ जुटाकर पुनः छठ घाट निर्माण का आदेश नप अभियंता द्वारा देना बिल्कुल गलत है। इसके अलावे ग्रामीणों के आंदोलन को कमजोर साबित करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाया गया है। जिसका सभी ग्रामीण विरोध करते हैं। इस सबंध में झारखंड जनाधिकार मंच एवं जन आंदोलनो केे राष्ट्रीय समन्वय संयोजक राजू विश्वकर्मा ने कहा कि ठेकेदार के द्वारा चंद लोगों को प्रलोभन देकर इकट्ठा किया गया। जिन्हें इस नीचे धौड़ा छठ घाट से कोई वास्ता नहीं है। सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को बुलाकर दबाव पूर्वक उनसे निर्माण कार्य शुरू करने संबंधी लिखित आदेश लेना अच्छी बात नहीं है। नगरवासियों की उपेक्षा करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। छठ घाट निर्माण नगरवासियों के मांग के अनुसार नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर सोनी कुमारी, रोमी हांसदा, माधुरी कुमारी, सीता देवी, नीतू देवी, राजकुमारी देवी, पिंकी देवी, तारा कुमारी, सुरज कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...