रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
ईरा प्रदेश उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह
इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बुधवार को ईरा राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर को बदनाम करने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि ईरा लगातार अच्छे कार्य को करता ही जा रहा है। जिसके तहत सामाजिक कुर्तियों और इसके आड़ में कारगुजारी करने वाले लोगों के चेहरे को बेनकाब भी करता आ रहा है। जबकि दूसरी ओर कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा फेसबुक और संदेशों को इधर-उधर भेजकर ईरा राष्ट्रीय महासचिव को बदनाम करने का खेल- खेल रहे रहा है। ज्ञात हो कि इसी प्रकार के जुड़े एक मसले को लेकर ईरा राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर ने बीते 24 मार्च 2019 को आवाज उठाई थी। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई के लिए झारिया पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा था। इस पर सार्थक कार्रवाई नहीं हुई। पुनः अब इस्लाहिया कमेटी शेख बिरादरी सचिव मोहम्मद इस्लाम के द्वारा षडयंत्र का जाल बिछाया जा रहा है। जिसमें एक महिला (विज्ञापन दाता) को बहला फुसलाकर अनाप-शनाप मैसेज कर गलत संदेशों का खबर फैलाया जा रहा है। इसे लेकर संगठन काफी गंभीर है। आने वाले दिनों में ऐसे धर्म के नाम पर दुष्प्रचार करने वालों के ऊपर ठोस कार्रवाई करने के लिए सरकार और प्रशासन से मांग करेगी। साथ ही इनके इस्लाहिया कमिटी शेख बिरादरी के अवैध धंधे जैसे अंतरजातीय विवाह के लिए हजारों रुपए की लेन-देन करने, अपने कमेटी के ताजा अप-टू-डेट नहीं करवाने, सरकारी पद में रहकर इस्लाहिया कमेटी शेख बिरादरी के सचिव के पद पर रहकर मोहम्मद इस्लाम के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने संबंधी भी जांच की मांग हाई पावर जांच एजेंसियों से कराने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की जाएगी। जिसे लेकर अगली कार्रवाई के रूप में पत्र भेजकर ऐसे ठगी और ढोंगी कमेटी के नुमाइंदों के ऊपर नकेल कसने की भी बात रखी जाएगी।

No comments:
Post a Comment