Monday, 8 June 2020

अरगड्डा ग्रामीणों ने छठ घाट निर्माण की खामियां जांच में नप इंजीनियर को बतलाया

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 अरगड्डा छठ घाट निर्माण पर उपस्थित लोग।
 
अरगड्डा छठ घाट गलत निर्माण का विरोध करते लोग।


  • संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण हुए आक्रोशित किया विरोध


अरगड्डा नीचे धौड़ा के दर्जनों महिला- पुरुष ग्रामीणों ने दामोदर छठ घाट निर्माण अनियमितता के बारे में सोमवार को नप रामगढ़ के जेई अभिमन्यु को जांच के दौरान बताया। इसी बीच अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों के बीच आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने इसे लेकर विरोध किया। इस संबंध में ग्रामीण सोनी कुमारी, सोनी हांसदा, गोविंदा साहनी, बुट्टू सागर ने एक साथ कहा कि नीचे धौड़ा छठ घाट निर्माण ऊपरी ओर से 10 फीट तक हो रहा है, जिसे और नीचे बढ़ाने की आवश्यकता है। पूर्व में छठ घाट निर्माण के लिए आम बैठक भी नहीं हुई है। एकाएक घाट निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। नदी घाट के वातावरण से भी छेड़छाड़ हुई है। मजदूरों को मजदूरी भी कम मिल रही है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जब तक छठ घाट को 5 फीट और आगे नहीं बढ़ेगा व सभी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसे लेकर ग्रामीणों ने पार्षद 14 को भी हस्ताक्षर युक्त पत्र देने का निर्णय लिया है। इधर नप रामगढ़ एई लालबिहारी यादव ने कहा कि अरगड्डा छठ घाट में स्टीमेट के अनुसार काम हो रहा है। आगे जेई रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी। मौके पर सोनी कुमारी, रानी कुमारी, पार्वती कुमारी, सुमन कुमारी, इंदु देवी, रेशमा देवी, भारती देवी, पिंकी कुमारी, सुमन कुमारी, अंजली कुमारी माधुरी कुमारी, सुकुमारी, अंजू कुमारी, आरती कुमारी, राजू विश्वकर्मा, रवि हांसदा, सोनू कुमार प्रमोद यादव, अजय धोबी, विशाल कुमार, सावन सागर समेत दर्जनों ग्रामीण महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...