रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
ठाकुर गोड़ा विष्णु धाम में चुनरी ढककर भगवान जगन्नाथ की रखी प्रतिमाएं।
बुमरी के ठाकुर गोड़ा ग्रामीणों ने रविवार को दूरी बनाकर बैठक आयोजित की। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए प्रति वर्ष मनाए जा रहे हैं ठाकुर गोड़ा विष्णु धाम पहाड़ के ऊपर जगन्नाथ भगवान जगन्नाथ की पूजा आगामी 23 जून को स्थगित रहेगी। केवल पूजारी कीनू भगत भगवान जगन्नाथ जी का पूजा पाठ कर इस वर्ष पूजा संपन्न करेंगे। बैठक में बृजलाल मांझी, अनिल टुडू, श्रवन टुडू, राजकुमार टुडू, पांडे मांझी, राजू सोरेन, विनोद मांझी, दिलीप टुडू, सुरेश बेदिया, पूजारी किनू भगत, करण बेदिया,सरजू महतो, प्रदीप सोरेन समेत कई मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment