रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
सिरका ऑफिस में ब्लीचिंग छिड़काव करते कर्मीगण।
कोरोना महामारी से बचाव और सुरक्षा के लिए सीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय, वर्कशॉप, पिट आंफिस समेत आस-पास के जगह पर बीते डेढ़ माह से प्रतिदिन सीसीएल कर्मीगण ब्लीचिंग छिड़काव का कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में सोमवार को कर्मी एतवा उरांव, उमेश घांसी ने बताया कि हमलोग सभी दिन प्रबंधन के निर्देश पर कोलियरी सिरका के विभिन्न कार्यालय जगहों और प्रतिष्ठानों में ब्लीचिंग घोल बनाकर कर स्प्रे करने का काम करते हैं। जो लगातार डेढ़ माह से किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment