Tuesday, 2 June 2020

दुकानदार ने तीन लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने की शिकायत थाना में की

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

अरगड्डा निवासी आयुष सिमेंट दुकानदार राजेश कुमार सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ गाली गलौज, धमकी देने के संबंध में थाना रामगढ़ में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि  बीते 28 मई को सुबह लगभग 6:00 बजे फोन पर सीमेंट लेने की बात कही गई। इसके बाद लगभग 8:30 बजे दुकान पर 4 लोग आए और 30 बोरी सिमेंट चुंबा ले जाने की बात कही। जबकि छड़ रखने की बात पूछकर रामगढ़ से खरीदने की बात कहते चले गए। उसी दिन लगभग 10 बजे बुमरी के आकाश बेदिया, अर्जुन मुंडा, चलितर यादव और उनके साथ 15 से 20 व्यक्ति मेरे दुकान पहुंच कर गाली गलौज, धमकी देने लगे। 29 मई संध्या 4:30 बजे पुनः 15 से 20 लोगों ने धमकी देते हुए, मुझसे 26 हजार रुपये की मांग की। जबकि हम लोगों में किसी प्रकार का लेन-देन नहीं हुआ। इससे हम सभी परिवार के लोग काफी भयभीत हैं। इसकी जांच कर पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की गई है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...