Thursday, 11 June 2020

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन महाराष्ट्र पत्रकार सुरक्षा आंदोलन के लिए तैयार- संजय

 रिपोर्ट तपन झारखंड
    ईरा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार एस. कोट्चा।

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) महाराष्ट्र का दाल अपने ईरा परिवार झारखंड प्रदेश संगठन सचिव रविकांत बनर्जी पर मंगलवार को हुए, हमले से काफी आहत है। इसके लिए आंदोलन को पूरी तरह तैयार है। यह बातें इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय कुमार एस. कोट्चा गुरुवार की संध्या कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति में जान हथेली पर लेकर पत्रकार समाज के लिए जी जान से कार्य कर रहे हैं। जबकि दूसरी ओर समाज के दुश्मन असामाजिक तत्वों के द्वारा कई बार पत्रकारों को नीचा दिखाने के लिए उन पर सार्वजनिक रूप से प्रहार किया जाता है। जो काफी दुखद है। ईरा महाराष्ट्र पत्रकार संगठन झारखंड के संगठन सचिव रविकांत बनर्जी के ऊपर हुए घात लगाकर हमले की घोर निंदा करता है। झारखंड राज्य सरकार से यह मांग करता है कि ईरा परिवार के साथी  अरगडा(रामगढ़) क्षेत्र के लोकप्रिय पत्रकार को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस घटना के पीछे जो लोग हैं। उन पर उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई तत्काल होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन महाराष्ट्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...