रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
संयुक्त मोर्चा सिरका ऑफिस के समीप प्रदर्शन करते हुए।
संयुक्त मोर्चा के द्वारा बुधवार को कोयला श्रमिकों के भविष्य सवाल पर सिरका कोलियरी प्रबंधन को प्रदर्शन कर 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इसकी अगुवाई मजदूर नेता सुशील कुमार सिन्हा ने की। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार कोयला उद्योग का निजीकरण बंद करें। कोल इंडिया पर हमला समाप्त करें। सीएमपीडीआई को कोल इंडिया से अलग करना नहीं चलेगा। कोल सेक्टर में 9.3.0, 9.4.0, 9.5.0 को लागू कर मजदूरों के आश्रितों की बहाली उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर करें। बीते 1 जनवरी 2017 से बढ़े हुए ग्रजेयुटी दो लाख का भुगतान करें। ठेका मजदूरों को एचपीसी द्वारा निर्धारित दर की मजदूरी भुगतान करें। श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन वापस करें। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का 7500 प्रतिमाह की दर से 6 माह तक भुगतान करें आदि मांगे शामिल हैं। मौके पर देवकुमार बेदिया, कमरुद्दीन खान, वशी खान, नागेश्वर महतो राजेश कुमार, ज्योति मोहन वर्मा, ललन, गोपाल बेदिया, नेपाल महतो रामशरण राम समेत कई मजदूर उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment