रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
नगर परिषद अरगड्डा वार्ड 13 के पार्षद प्रतिनिधि रंजीत पासवान ने गुरुवार को क्षेत्र के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजो का इलाज नईसराय और रांची में बेहतर ढ़ग से चल रहा है। अभी तक क्षेत्र में कोई हानि नहीं हुई है। जबकि क्षेत्र में सुरक्षा के लिए नगर परिषद रामगढ़ लगातार संभव तैयारी और उपाय करने में जुटा हुआ है। अरगड्डा क्षेत्र में लगातार प्रवासी मजदूर बाहर से आ रहे हैं। जिन्हें कोरोनटाइन में रहकर टेस्ट करवाने की जरूरत है। इसके लिए सभी से सहयोग करने का आग्रह भी किया है। लोगों से बाहर से आने वाले प्रवासियों की सूचना देने, सुरक्षा, सावधानी को लेकर सतर्कता बरतने की भी बात कहीं है।
No comments:
Post a Comment