Thursday, 11 June 2020

संयुक्त मोर्चा ने अरगड्डा जीएम गेट के समक्ष पीएम का पुतला फूंका

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

संयुक्त मोर्चा अरगड्डा जीएम गेट के समक्ष पीएम का पुतला फूंकते हुए।


  • कोल सेक्टर की श्रमिक विरोधी है सरकार- मिथिलेश 


 संयुक्त मोर्चा के द्वारा गुरुवार को अरगड्डा जीएम गेट के समक्ष कोयला मजदूर विरोधी कानून व 8 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संयुक्त मोर्चा ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। आंदोलन की अगुवाई अरगड्डा क्षेत्र कज मजदूर नेता मिथिलेश कुमार सिंह ने की। मजदूरों को कन्हैया सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, धनेश्वर तुरी, अरुण कुमार सिंह, सुशील कुमार सिन्हा मुस्तफा खान आदि नेताओं ने संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि कोयला खदानों का भविष्य कमर्शियल माइनिंग लाकर सरकार समाप्त करना चाहती है। निजीकरण को पूरी तरह बढ़ावा देना चाहती है। मजदूरों के अधिकार का अंत करना चाहती है। कोल इंडिया से सीएमपीडीआई को अलग करना चाहती है। मजदूरों के आश्रितों को मिलने वाली सुविधा नौकरी, चिकित्सा जैसे चीजों से भी दूर करना चाहती है। श्रम कानून को संशोधित कर मजदूरों के अधिकार से वंचित करना चाहती है। असंगठित मजदूरों को रोजगार के रूप को संकुचित कर शोषण को बढ़ावा देना चाहती है। इसे ले 8 सूत्री मांग पत्र प्रबंधन को दिया गया। मौके पर नागेश्वर महतो, कालीचरण महतो, देव कुमार बेदिया, देवनाथ महली, शशी सिंह, शंभू कुमार, शत्रुधन तांती, दशरथ करमाली, कमरुद्दीन खान, रामशरण राम, चंदन सिंह, विनय राम, बिंदेश्वरी सिंह, नेपाल महतो, कृष्णा सिंह, नुसरत अली, मोहम्मद इनाम समेत दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...