रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
एजेकेएसएस सदस्य सिरका पीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए।
- सीसीएल सिरका प्रबंधन जमीन के बदले नौकरी जल्दी दे- तिवारी
अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के द्वारा मंगलवार को दूरी बना सीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय के समक्ष 9 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसकी अगुवाई आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने की। अवसर पर आजसू नेता तिवारी महतो ने कहां कि सिरका प्रबंधन क्षेत्र के अधिग्रहण की गई जमीन के बदले नौकरी मुआवजा दे, मजदूरों और बेरोजगारों को लोकल सेल के माध्यम से रोजगार मुहैया कराए, इसे ले सभी से एकजुट होने का आह्वान भी किया। एजेकेएसएस के द्वारा प्रबंधन को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इसमें सिरका कोलियरी में जल्द सीटीओ मंगवा कोयला उत्पादन व संप्रेषण चालू करने, अधिग्रहण भूमि के बदले नौकरी और मुआवजा देने, सिरका कार्यालय में कार्मिक प्रबंधक, वित्तीय प्रबंधन और हॉस्पिटल नर्स, फार्मासिस्ट की नियुक्ति करने। मजदूरों का संडे ड्यूटी कटौती रोकने। चालू खुली खदान से अवैध खनन रोकने, कोयला स्टॉक से चोरी रोकने, कोयला उद्योग में कमर्शियल माइनिंग प्रस्ताव वापस लेने, श्रम कानून बदलाव को बंद करने, आवासीय कमेटी की बैठक कर मजदूरों को आवास आवंटन करने जैसी मांगे रखी है। इस पर पहल नहीं होने पर आगे औद्योगिक शांति बना रहे की बात कही है। मौके पर एजेकेएसएस प्रतिनिधि रामजी सिंह, सुखदेव महतो सत्येंद्र महतो, देवकुमार बेदिया, राणा प्रताप सिंह, राजा पाल, संदीप कुमार, अजय कुमार, एसआर पिल्लाई, रूपेश महतो, केसर कुमार, नौशाद, विनोद करमाली, हरीशचंद्र, कल्लू उराँव, साधू भुईयां, जीतू लिंडा, लालमोहन बेदिया, बालकिशुन महतो, जोधन महतो, सोमरा मांझी, कंदरु महतो समेत कई उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment