रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
हेसला में पौधरोपण करते युवा आदिवासीयो का दल।
हेसला के युवा आदिवासियों के दल ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस को यादगार बनाया। सभी युवाओं ने मिलकर हेसला दामोदर नदी तट के किनारे आधा दर्जन छायादार बरगद पौधे लगाएं। इसे लेकर युवा समाजसेवी गंगा बेदिया ने बताया कि हेसला दामोदर नदी तट के आस-पास छायादार वृक्ष नहीं के बराबर है। साथ ही बरसात में पानी के बहाव से नदी तट के अगल बगल मिट्टी अक्सर कटकर बह जाया करते है। जिसे देखते हुए हम सभी युवाओं ने ऐसा करने का सोचा। इनकी पहल पर ग्रामीण भी इन्हें सराहा रहे हैं। मौके पर अनिल बेदिया, गंगा बेदिया, पप्पू बेदिया, विशाल बेदिया, अमित बेदिया आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment