Sunday, 7 June 2020

प्रवासियों के कोरोनटाइन पर जाने से क्षेत्र सुरक्षित, कोई निधन नहीं हुआ

रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड

कोयलांचल अरगड्डा- सिरका में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला बढ़ गया है। जिसे देख समाजसेवी सावधानी बरत रहे है। रविवार को समाजसेवी नीरज पासवान ने बताया कि सिरका 15 नंबर वार्ड और आस-पास आने वाले प्रवासी मजदूरों के क्षेत्र में आने से पहले ही संपर्क साधकर कोरोना टेस्ट के लिए रामगढ़ जाने को कहां जा रहा है। साथ ही इन्हें राधा गोविंद स्कूल रामगढ़ में क्वॉरेंटाइन के लिए रखा जाता है। जिस वजह से क्षेत्र सुरक्षित है। इधर बीते 4 जून को अरगड्डा के सीसीएल अधिकारी की माता का कोरोना से निधन वाली छपी खबर का खंडन किया जाता है। सीसीएल अधिकारी का कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आया है। जबकि सीसीएल अधिकारी की माता जी का रांची रिम्स में ईलाज चल रहा है। सीसीएल अधिकारी ने रविवार को बताया कि माता जी का ईलाज रांची में हो रहा है, मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है। घर के सदस्यों के सैंपल लिए गए है। जिसकी जांच रिपोर्ट कुछ दिनों में आ जाएंगी। इससे अरगड्डा के लोगों ने राहत की सांस ली है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...