Thursday, 4 June 2020

ईरा पत्रकार को बदनाम करने के खिलाफ असम में होगा आंदोलन- संगीता

रिपोर्ट तपन झारखंड
 ईरा असम प्रदेश महासचिव संगीता मेहदी 

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) असम प्रदेश की महासचिव संगीता मेहदी ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें इन्होंने कहा है कि इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) के झारखंड प्रदेश संगठन सचिव रविकांत जी को सोची समझी साजिश के तहत अरगड्डा के असामाजिक तत्वों ने बदनाम करने का जाल बीना था। जिसे हम लोगों ने फेसबुक के सोशल मीडिया के माध्यम से देखा है। असामाजिक तत्व षड्यंत्र रचकर इस प्रकार के कार्य को अंजाम दे रहे हैं। जो सर्वथा गलत है। पत्रकार के आजादी पर प्रहार है। जनमानस कि जरूरतमंद आवाज को दबाने का प्रयास है। जिसे इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि ईरा असम के सभी सदस्य ईरा झारखंड के सम्माननीय पदाधिकारी को बदनाम करने से काफी आहत हैं। इसे लेकर आने वाले समय में राज्य में भी चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसके बाद सरकार और प्रशासन से ऐसे फेसबुक के माध्यम से गलत संदेश फैलाने वालो और अभद्र बात करने वालों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की जाएगी। साथ ही समाज से लोगों को चिन्हित कर बहिष्कृत करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...