रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
अरगड्डा नीचे धौड़ा के ग्रामीणों ने आज सोमवार से अरगड्डा दामोदर घाट में घटिया निर्माण, मनमानी नगर परिषद द्वारा वादाखिलाफी के विरोध में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन की शुरुआत रामगढ़ से करेंगे। इसे लेकर ग्रामीणों ने बीते 15 जून को राज्य के मुख्यमंत्री, उपायुक्त रामगढ़, नगर परिषद रामगढ़, थाना प्रभारी रामगढ़ को इसकी सूचना लिखित रूप में दे दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि अरगडा नीचे दौड़ा दामोदर घाट पर का निर्माण 20 से 25 फीट ऊपर से किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों मैंं असंतोष व्याप्त था। इसे लेकर संवेदक और नगर परिषद के पदाधिकारियों से कार्य सुधार कर सही ढंग से करने और नदी तट पानी से स्पर्श कराते हुए बनाने की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर 9 जून 2020 को मजबूरन ग्रामीणों ने आमरण अनशन पर बैठ गए। जिसे लेकर नगर परिषद अधिकारी लालबिहारी यादव ने समझा-बुझाकर लिखित रूप में आश्वासन दिया था। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा इसके विपरीत अरगडा छठ घाट पर विरोध किया गया। जिसे भी घाट में काम चालू करने का लिखित देकर काम शुरू आदेश दे दिया गया। जो न्यायसंगत नहीं है। ग्रामीणों ने कहां है कि छठ घाट कार्य में कोई नियमावली नहीं अपनाई गई है। मांग किया है कि छठ घाट का निर्माण नदी तट को स्पर्स करते हुए किया जाए। कार्य गुणवत्तापूर्ण हो तथा गुणवत्तापूर्ण सामान लगाया जाए। प्रशासन एवं ग्रामीणों के समवन्य से एक टीम का गठन हो उन्हीं की निगरानी में कार्य हो जैसे मांगे शामिल है। इसकी जानकारी आंदोलनकारी ग्रामीण अजय कुमार साहनी, सुरज कुमार, सोनी कुमारी, रितू सागर आदि ने रविवार को दी।
No comments:
Post a Comment