रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
एजेकेएसएस जीएम आंफिस शाखा सचिव देवकुमार बेदिया।
सीसीएल के अरगडा जीएम ऑफिस कार्यालय में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइजर छिड़काव व हैंडवांस की व्यवस्था होनी चाहिए। यह बातें प्रेस बयान देकर अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ जीएम ऑफिस के शाखा सचिव देवकुमार बेदिया ने गुरुवार को कहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के 2 माह होने को चले हैं। कोल इंडिया के कर्मी कोरोना योद्धा के रूप में लगातार विपरीत परिस्थिति में कार्य करते आ रहे हैं। जबकि अरगड्डा जीएम ऑफिस में अभी तक कर्मचारियों, मजदूरो, सुरक्षाकर्मियों के लिए गल्बश, मास्क, थर्मल स्कैनिंग आदि की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे सभी कामगारों का जीवन संकट में आ सकता है। उन्होंने सभी सुरक्षा संबंधी वस्तुओं को उपलब्ध कराने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment