Wednesday, 3 June 2020

हेसला के युवा मोहल्लों को खुद से करेंगे बल्ब के प्रकाश से रौशन

                   रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
 हेसला में युवाओं को बल्ब देते समाजसेवी कीनू बेदिया।

 हेसला आदिवासी क्लब और बेदिया टोला समेत आस-पास एलईडी बल्ब की दूधिया लाइट से रात के अंधेरे को यहां के युवा खुद रोशन करेंगे। इसे लेकर बुधवार को ग्रामीण समाजसेवी कीनू बेदिया ने 3 एलईडी बल्ब सेट का सहयोग युवाओं को दिया है। इस संबंध में ग्रामीण युवा समाजसेवी गंगा बेदिया ने बताया है कि समय-समय पर सामाजिक कार्यो के लिए समाजसेवी कीनू बेदिया हम लोगों को सहयोग देकर आगे बढ़ने के लिए हौसला अफजाई करते हैं। यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत देने वाला है। आदिवासी क्लब और मोहल्लों के रास्तों पर लाईट की व्यवस्था नहीं थी। जिसे देख लाईट सेट मुहैया कराया गया है। मौके पर प्रभात बेदिया, महेश बेदिया, निखिल बेदिया, विक्की बेदिया, विशाल बेदिया आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...