Thursday, 11 June 2020

पत्रकार पर हमला राज्य सरकार की विफलता को दर्शाता- आकाश

                          रिपोर्ट  तपन झारखंड
भाजपा एसटी मोर्चा मांडू मंडल अध्यक्ष आकाश करमाली।

राज्य में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमला राज्य सरकार की विफलता को दर्शाता है। यह बातें भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मांडू मंडल अध्यक्ष युवा नेता आकाश करमाली ने गुरुवार को प्रेस बयान देकर कहीं। उन्होंने कहा कि कोयलांचल सिरका- अरगड्डा क्षेत्र के पत्रकार और इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन(ईरा) के प्रदेश संगठन सचिव रविकांत बनर्जी के ऊपर बीते 3 माह से असामाजिक तत्व लगातार कई तरीकों से हमले बोल रही है। बीते 9 जून (मंगलवार) को अरगड्डा नीचे धौड़ा में आंदोलन पर बैठे ग्रामीणों के समाचार को संकलन करने के दौरान इन पर घात लगाकर असामाजिक तत्वों के मोहरों द्वारा हमला किया गया। जिसकी भाजपा अपनी ओर से कड़े शब्दों में निंदा करती है। नप अरगड्डा क्षेत्र के 14 नंबर वार्ड में इस तरह की घटना काफी चौंकाने वाला है। जबकि पत्रकार अपने कार्य के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान इन पर असामाजिक तत्वों के द्वारा भेजे गए, लोगों ने ईट पत्थर से भी हमला किया। साथ ही गाली, गलौज करते हुए क्षति पहुंचाने की कोशिश की। बीते 26 अप्रैल को भी गरीबों की आवाज उठाने के बाद असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया में इन्हें बदनाम किया था। जबकि संध्या में फोन पर क्षेत्र छोड़ कर भाग जाने, परिणाम भुगतने की भी धमकी दी थी। पत्रकार के साथ लगातार इस प्रकार की बर्बरता झारखंड सरकार की कानून व्यवस्था को फेल होने वाला साबित हो रहा है। इस मामले को संज्ञान में लेकर सरकार और प्रशासन को उच्च स्तरीय जांच कर सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो भाजपा सड़क पर उतर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...