रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
आदिवासी युवा नेता गंगा बेदिया।
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति के जिला रामगढ़ अध्यक्ष गंगा बेदिया ने रविवार को प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जनता की आवाज पत्रकार को बदनाम, अभद्रता, झूठा आरोप लगाने वालों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही जनमानस के तीसरे दिन 9 जून को शांतिपूर्ण अनशन आंदोलन के बाद नगर परिषद अधिकारी द्वारा लोगों की मांग पर छठ घाट का निर्माण के लिखित आश्वासन मिला था। लेकिन ठेकेदार ने दोबारा 12 जून को भाड़े की भीड़ लेकर कागजों का लेन-देन कर कानून की धज्जियां उड़ाने का कार्य किया गया है। ऐसे लोगों के ऊपर जांच कर आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले को लेकर नगर परिषद रामगढ़ के सभी सरकारी योजनाओं की भी जांच करने की मांग की है। साथ ही समाचार संकलन करने पहुंचे। पत्रकार पर हुए हमले की हाई ओथरिटी से जांच की मांग किया है। ऐसा नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से ग्रामीण आंदोलन पर जाने की बात कही है।

No comments:
Post a Comment