Tuesday, 16 June 2020

बुमरी से उठी उज्जवला गैस अनियमितता, लापरवाही की आग पहुंची अरगड्डा

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

                एलपीजी गैस सेलेंडर की फाईल फोटो।

  • प्रशासनिक नोटिस मिलने पर घोटालेबाजों के बीच मचा हड़कंप, बचाव के लिए लोगों से कागजो पर ले रहे हस्ताक्षर गवाही


कोयलांचल अरगडा- सिरका में अवैध रूप से गैस बेचने वालों के बीच सोमवार को हड़कंप मच गया। इसे लेकर चोरी-छिपे रिहायशी इलाकों में गैस रखने वाले को संबंधित प्रशासनिक विभाग के द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। जिसके बाद अपने दुकानों पर अवैध गैस रखकर बेचने वाले पूरी बात बताए बिना लोगों से हस्ताक्षर करवा गवाही लेने का काम कर रहे है। केन्द्र सरकार के उज्जवला गैस योजना में भारी अनियमितता और लापरवाही बरती गई है। जिसका खुलासा बीते 9 मई 2020 को प्रखंड मांडू पंचायत बुमरी से हुआ था। यहां के समाजसेवी करण बेदिया, सरिता देवी, पांडो देवी व अन्यो ने इसे लेकर बताया था कि केंद्र सरकार के उज्ज्वला गैस योजना का लाभ क्षेत्र के लोगों को बीते वर्ष 2017 से नहीं मिला है। उन्होंने बताया था कि गांव बुमरी और आस-पास के कई ऐसे उज्जवला गैस लाभुक हैं। जिनके बैंक खातो में तीन वर्षो से उज्जवला गैस के सब्सिडी के पैसे आ रहे हैं। लेकिन इनके पास गैस चूल्हा और सिलेंडर आज तक नहीं मिला है। कुछ लोगों को उज्जवला गैस के कार्ड भी मिल चुंके हैं। इसे लेकर ग्रामीण महिलाओं ने भी अपनी आवाज एक स्वर में रखी थी और मांग की थी कि हमें सरकार के द्वारा मिलने वाले उज्जवला गैस लाभ से अभी तक वंचित रखा गया। जिसे पूरा किया जाए। इसके कारण महिलाओं को लकड़ी के चुल्हे में धुआ प्रदुषण के बीच परिवार के लिए खाना बनना पड़ रहा है। मामले के उजागर होने के बाद क्षेत्र में प्रशासन ने अपनी जांच पड़ताल आरंभ कर दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरगडा-सिरका क्षेत्र में ऐसे गैस बेचने वाले हैं जो ऊंची कीमत पर गरीबों को मिलने वाले उज्जवला गैस की हेराफेरी कर एक सौ से दो सौ रुपए प्रति सेलेंडर की कालाबाजारी करते हैं। यह कार्य सेटिंग- गेटिंग से भी होता है। सूत्र बताते हैं कि बीते दिन जब से उज्जवला गैस घोटाले की जांच पड़ताल आरंभ हुई है। अवैध रूप से गैस रखने वाले लोगों ने अपने रिहाईसी इलाके वाले दुकानों से गैस को हटाकर दूसरे जगह रख दिया। इन्हें अपने नेटवर्क से पहले से ही पता लग गया है कि प्रशासन की टीम कभी भी छापामारी अभियान चला सकता है। वही अरगडा- सिरका में लोगों को उज्जवला गैस मुहैया कराने वाले अपने बचाव के लिए लोगों के दरवाजों, दुकानों पर हस्ताक्षर अभियान भी चला रहे हैं। जिससे उनका पक्ष बिल्कुल मजबूत हो सके। यदि प्रशासन घोटालेबाजों के ऊपर बिना भंनक लगे एकाएक छापामारी अभियान चलाता है, तो उज्जवला गैस घोटाले का बहुत बड़ा राज का पर्दाफाश होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...