रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
सीसीएल सुरक्षा कर्मियों के दल ने मंगलवार सुबह लगभग 7ः30 बजे सिरका प्रबंधन के अधिकारियों के साथ अरगड्डा झोपड़ी के पीछे अवैध कोयला खनन स्थलो और अवैध पत्थरों के जगह पर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन कार्य में लगे लोग सुरक्षाकर्मियों को देखकर फरार हो गए। इस संबंध में सीसीएल सुरक्षा प्रभारी पूरन मुंडा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध खनन स्थलों पर छापामारी अभियान चलाया गया। मौके पर सीसीएल सिरका अधिकारी एसके द्विवेदी, संजय कुमार, सुरक्षा प्रभारी पूरन मुंडा समेत सीसीएल व होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment