Sunday, 31 May 2020

सीसीएल सुरक्षाकर्मियों ने 25 फीट चोरी गया, पाईप किया बरामद

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

 रामगढ़ थाना क्षेत्र के सीसीएल सिरका रेलवे साइडिंग की समीप रविवार को अज्ञात चोरों के द्वारा काटे गए लगभग 25 फीट लोहे पाईप को सुरक्षाकर्मियों ने बरामद किया है। इस संबंध में सीसीएल सिरका सुरक्षा प्रभारी पूरन मुंडा ने बताया कि सीसीएल सुरक्षा कर्मी उत्तरा के द्वारा पाईप चोरों द्वारा काटने की सूचना दी गई। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 25 फीट पाईप बरामद किया गया। इसे सिरका कोलियरी कार्यालय में जमा करा दिया गया। सुरक्षाकर्मी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से कोयला चोरी पर नकेल कसने के बाद अज्ञात चोरों के द्वारा लोहे के सामान सिरका कोलियरी साईडिंग से चोरी करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...