Thursday, 14 May 2020

सदर अस्पताल में की जा रही विशेष तैयारियों का किया अधिकारियों ने किया निरीक्षण

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

रामगढ़ कोरोनावायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। इस दौरान गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के बाद बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर/नागरिक रामगढ़ वापस आ रहे हैं। इसे देखते हुए उपायुक्त ने बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर कोविड से संबंधित स्क्रीनिंग, सैंपलिंग आदि कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी रजनी रेजिना इंदवार एवं अंचल अधिकारी रामगढ़ श्री भोला शंकर महतो सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर वहां हो रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती इंदवार ने  अस्पताल प्रबंधक से सदर अस्पताल में कोविड-19 के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी ली एवं स्क्रीनिंग, सैंपलिंग आदि किसी भी कार्य हेतु अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया।इसके साथ ही आज अंचल अधिकारी रामगढ़ भोला शंकर महतो ने सदर अस्पताल परिसर में कोविड-19 के संबंध में हो रहे स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य जांच सहित अन्य कार्य हेतु की जा रही विशेष व्यवस्था का जायजा लिया एवं वहां मौजूद अधिकारियों को बैरिकेडिंग के माध्यम से पूरे सदर अस्पताल परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...