रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
बसों में सवार होते श्रमिक
बसों में सवार होते श्रमिक
झारखंड सरकार के पहल पर विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को झारखंड लाने की कवायद युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बेंगलुरू से 1520 मजदूरों को को लेकर विशेष श्रमिक एक्सप्रेस बरकाकाना सुबह के 10 बजे पहुंचा। इसके पूर्व जिला के अधिकारियों द्वारा विभिन्न जिलों से आए बसों को सैनिटाइजर कराया गया रामगढ़ जिला में करो ना मरीज मिलने के बाद से जिला प्रशासन मुस्तैद नजर आ रही है इस बार जिला प्रशासन द्वारा स्वस्थ विभाग के कर्मचारी नगर परिषद के सफाई कर्मी व अन्य विभाग के कर्मचारियों को अपने अपने कार्यस्थल पर मुस्तैदी के साथ जमे हुए देखा गया विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रमिकों में सबसे ज्यादा पलामू के 200 महिला व पुरुष श्रमिक शामिल हैं इन श्रमिकों में महिला व बच्चों की भी संख्या देखी गई जिला प्रशासन द्वारा सभी श्रमिकों को बसों में सवार होने के बाद नाश्ता का पैकेट सैनिटाइजर मास्क पानी का बोतल दिया गया इसके साथ ही सभी श्रमिक व बस के चालक उप चालक को कड़ी हिदायत देते हुए विभिन्न राज्यों से आए श्रमिकों को इधर-उधर उतरकर भटकने ना देने की हिदायत दी गई मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कृति श्री पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो पतरातू अंचल अधिकारी निर्भय कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी के के राजहंस आरपीएफ के सहायक कमांडेंट योगेश यादव बरकाकाना ओपी प्रभारी हरनारायण सा पुलिस अवर निरीक्षक प्यारे हसन पुलिस अवर निरीक्षक अनिल हेंब्रम पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र टूडू प्रकाश सोनी सहित कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment