रिपोर्ट आरकांत/ तपन
सम्मानित करते अतिथि
सम्मानित करते अतिथि
बरकाकाना में वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर ऐसे समाज के लोगों द्वारा अपनी जान हथेली में रखकर बेबस लाचार लोगों को मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बरकाकाना ओपी के पास संचालित सामाजिक किचन में काम करने वाले सामाजिक लोग, प्रशासन व पत्रकारों को लिटिल ड्रॉप्स संस्था की ओर से सम्मानित किया। संस्था के सचिव जीवन कुमार ने कहा की कोरोना योद्धाओं के कारण ही हम सब इस वैश्विक महामारी से बचे हुए हैं इन सभी लोगों को संस्था की ओर से एक छोटी सी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बरकाकाना ओपी प्रभारी हर नारायण साह उपस्थित हुए सम्मानित होने वाले लोगों में वार्ड पार्षद गीता देवी राजाे कुमारी विजयलक्ष्मी अलका पाठक गायत्री पाठक मनोरमा पाठक रेखा शाही लाजो चंदा देवी रूबी बाला सुजाता देवी रीता भट्टाचार्य मीतू सेन कंचन सेन रतन सेन सरवन नायक अमित बॉस गौरव कुमार नागेंद्र सोनी व कलम के सिपाही में गोपाल गिरी बबन रावत बसंत कुमार सुनील कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

No comments:
Post a Comment