Wednesday, 13 May 2020

पत्रकार को बदनाम करना लोकतंत्र को चुनौती देने वाला, ऐसे गलत लोगों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए- आलोक

                           रिपोर्ट तपन झारखंड
                हेसला के समाजसेवी आलोक ठाकुर 

भारतीय संविधान के अनुसार पत्रकार को देश में एक अलग ही गरिमा प्राप्त है। जिसकी झलक वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता करने वाले कलम के सिपाहियों के क्रियाकलापों को देखकर अनुभूति की जा सकती है। राष्ट्र के लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अतुलनीय है। इनकी सामाजिक दायित्व लेखन प्रणाली के चलते लोग सदैव जागरूक बने रहते हैं। साथ ही सरकार को भी लोक कल्याणकारी  कार्य को धरातल पर उतारने में सहयोग प्राप्त होता है। यह बाते हेसला के समाजसेवी आलोक ठाकुर ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में पत्रकारों को कई विकट परिस्थिति जुझते हुए। अपने काम को बखूबी अंजाम देने की चुनौती बनी रहती है। इसी प्रकार की चुनौती के कोप का भाजन कोयलांचल अरगड्डा- सिरका के युवा पत्रकार को बनते देखा गया। यहां उन्होंने अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए, गरीबों को मदद पहुंचाने वाली खबर बीते 26 अप्रैल को प्रकाशित की थी। जिसके बाद से ही असामाजिक तत्वों के द्वारा इनके विरुद्ध महिला से जबरन वीडियो बनाकर पूरे क्षेत्र के लोगों के मोबाइल और फेसबुक पर वायरल कर दिया गया। जिसे अरगड्डा- सिरका, जीएम आंफिस, गांव टोंगी, कंजगी, बुमरी, हेसला, मनुवा, फुलसराय, रामगढ़, भुरकुंडा, चरही के आम लोग देख रहे है। साथ ही फैसबुक पर अभद्र शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। जो बिल्कुल ही निंदनीय है। जिन्होंने इस प्रकार की कुकृत की है। बिल्कुल सही नहीं है। ऐसो के उपर कानूनी कारवाई होनी चाहिए। पत्रकार समाज का आईना होता है। उन्हें जो भी समाज में दिखेगा। वे हम सभी को अपने कलम और कैमरे  से दिखाने का काम करेंगे। इन्हें कोई भी इस प्रकार से नीचा दिखाने का काम नहीं कर सकता है। यह बिल्कुल सामाजिक हितों के खिलाफ किया गया कार्य है। क्षेत्र के ग्रामीण वर्ग यह भली-भांति जानते हैं कि जिन लोगों ने जघन्य कृत्य को अंजाम दिया है। वह सभी खुद गलत कार्यों में पहले से ही लिप्त हैं। इन लोगों के बारे में स्वच्छ रूप से यदि जांच की जाए। तो कई मामलो का उद्भेदन हो सकता है। उन्होंने क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की चिंता करते हुए, कहा कि यदि अरगड्डा- सिरका समेत क्षेत्र को सकारात्मकता की ओर अग्रसर करना है, तो इस प्रकार के मामले को एकजुट होकर रोकना होगा। तभी हम सभी क्षेत्र के विकास में हाथ बटा पाएंगे। कोरोना के इस वैश्विक महामारी के समय में भी हम लोगों के क्षेत्र के युवा पत्रकार रविकांत जी लगातार ग्रामीण और कोयलांचल क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। यदि कहीं समस्या भी रहती है, तो क्षेत्र के प्रतिनिधियों को इससे अवगत भी करा रहे हैं। यदि बात नहीं बन रही है। तो खबरों को भी प्रकाशित कर सभी की चेतना जगाई जा रही है। जो सराहनीय कदम है। लांकडाउन  के बाद इस मसले को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जिससे लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करने में और अधिक बल मिल सके।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...