Monday, 18 May 2020

सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां, अधिकारी व अतिथि पुष्प वर्षा करवाते रहें, भोजन के लिए सड़कों पर खड़ी रहे महिला व बच्चे

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
    सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते अधिकारी व अतिथि

 कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में कई सामाजिक संस्था व प्रबुद्ध लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों में लंगर लगाकर लाचार बेबस व गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। वहीं कुछ ऐसी संस्थाओं द्वारा गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने को लेकर सोशल डिस्टेंस चीका खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। कुछ इसी तरह का मामला छावनी परिषद के वार्ड नंबर 7 में देखने को मिला। जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता जग्गू करमाली की उपस्थिति में दहेज मुक्त झारखंड द्वारा गरीब परिवार के बीच भोजन उपलब्ध कराने  को लेकर चिलचिलाती धूप में महिला व बच्चों को खड़ा करा दिया गया। इसके बाद चिलचिलाती धूप सहन बच्चों द्वारा नहीं हो पाने से कई बच्चों ने भोजन पाने के लिए नंबर में अपने बर्तनों को रखकर छांव में बैठे हुए देखा गया। जबकि दहेज मुक्त झारखंड के अधिकारियों द्वारा वार्ड नंबर 7 में आने के बाद क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इन सभी कार्यक्रम के दौरान महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे चिलचिलाती धूप में खड़ा होकर भोजन पानी की बेबसी और लाचारी उनके चेहरे पर देखी गई घंटों चले सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दहेज मुक्त संस्था के अधिकारी  व पुलिस प्रशासन के लोगों  सड़कों पर खड़े  बेबस लाचार  लोगों के सामने से से गुजरा जहां पहले से ही  महिला व बच्चों को हाथों में फूल थमा दी गई थी। उन फूलों से दहेज मुक्त संस्था के  अधिकारी व पुलिस प्रशासन के लोगों पर फुल वर्षा की गई।  इसके साथ ही 3 लोगों द्वारा केंद्र सरकार के दिशा निर्देश को अनदेखी कर जमकर सोशल डिस्टेंस नियमों का इन सभी अधिकारियों द्वारा द्वारा धज्जियां उड़ाई गई। ज्ञात हो कि इसके पूर्व छावनी परिषद के सीईओ सपन कुमार द्वारा निर्देश जारी की गई थी कि  छोटे-छोटे बच्चों को लाइन में ना लगाया जाए इसके बावजूद अधिकारियों के आदेशों का अनदेखी कर पुष्प वर्षा करवाने में लगी हुई हैं।  पुष्प वर्षा होने के बाद  ही गरीब व लाचारों को भोजन मिल सका। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...