Thursday, 14 May 2020

चपरी के सात एकड़ भूमि पर बिरसा मुंडा हरित ग्राम आम बागवानी लगेगी

                  रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
     चपरी में आम बागवानी के लिए भूमि नापी करते लोग।
 चपरी में आम बागवानी के लिए खुदाई करते ग्रामीण मजदूर।
  • सबसे पहले 7 किसानों को इससे मिलने वाला है लाभ
मांडू के गांव चपरी में मनरेगा के तहत बिरसा मुंडा हरित ग्राम आम बागवानी के लिए सात एकड़ जमीन का चयन किया गया है। इसमें 7 लाभुक किसान राजू बेदिया, सबिता देवी, धनेलाल बेदिया, बालेश्वर बेदिया, सुनीता देवी, शीला देवी के एक-एक एकड़ जमीन शामिल है। आम की बागवानी को लेकर प्रखंड कर्मियों के द्वारा गुरुवार को लाभुकों के जमीन की मापी की गई और ग्रामीण मजदूरों से भूमि पर गड्ढे बनाने का काम आरंभ कर दिया गया। इस संबंध में बुमरी उपमुखिया परमेश्वर बेदिया ने बताया कि सरकार द्वारा बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए मनरेगा के तहत रोजगार देने की मुहिम आरंभ की गई है। जिसके लिए मांडू मनरेगा बीपीओ के हाथों गुरुवार को आम बागवानी के लिए जमीन  स्थलो की माफी शुरू की गई। इससे आने वाले दिनों में क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिलने वाला है। मौके पर उपमुखिया परमेश्वर बेदिया, धनेलाल बेदिया, राजू बेदिया, जितेंद्र बेदिया, विनोद बेदिया, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...