Saturday, 30 May 2020

आदिवासी जन परिषद ने समाज के सदस्यों से ऑनलाइन बात कर जगाया- शत्रुधन

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
           आजप जिला रामगढ़ प्रभारी शत्रुधन बेदिया।

आदिवासी जन परिषद के रामगढ़ सह हजारीबाग जिला प्रभारी शत्रुधन बेदिया ने शनिवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहां है कि आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुण्डा के द्वारा फेसबुक ऑनलाइन  के माध्यम से कार्यकर्ताओं को झारखंड में दूर बैठे को एक-एक कर जोड़ने का काम किया गया। साथ ही कोरोना महामारी को लेकर जिला रामगढ़ सहित राज्य के क्षेत्रों में हो रहे जनताहितो के कार्यों के बारे में अपनी बातें रखी। इसमें प्रवासी मजदूरों की रोजी रोटी, छोटे व्यापारियों का भविष्य, ग्रामीण किसानों, नौजवानों के लिए बदलते हालात में पेट के सवालों को लेकर चिंता प्रकट की गई। साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी विषयों को लेकर मंथन किया गया। इसे लेकर आजप कार्यकर्ता आगे राज्य भर में अपनी सामाजिक गतिविधि को नई दिशा देंगे। जिससे सामाजिक ढांचा को सुधार करने में आजप भी अपनी अहम भूमिका अदा कर सकेगी। बाते रखने वालो में संदीप कुमार बेदिया, सोमदेव करमाली, विष्णु मुंडा, रंजीत लकड़ा समेत कई शामिल है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...