रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
अरगडा में एजेकेएसएस सदस्य प्रबंधन को 5 सूत्री मांग पत्र सौपते हुए।
अरगड्डा जीएम आंफिस गेट पर बुधवार को अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ अरगड्डा क्षेत्र द्वारा मजदूर विरोधी नितियों के खिलाफ पांच सूत्री मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता एजेकेएसएस क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बिल्ला व संचालन क्षेत्रीय सचिव रामजी सिंह ने की। अवसर पर मुख्य वक्ता मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि कमर्शियल माइनिंग के लागू होने से कोयला खदान को काफी नुकसान होगा। श्रम कानून की कटौती से मजदूरों के अधिकार छीन जाएंगे। हम सभी को मिलकर इस प्रकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है। उन्होंने सभी से आंदोलन गति को बल देने का आह्वान किया। एजेकेएसएस ने प्रबंधन को पांच सूत्री मांग सौपी। इसमें श्रम कानून बदलाव बंद करने, कमर्शियल माइनिंग रोककर खानो को निजीकरण से बचाने, अरगडा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों समेत सिरका को सीटीओ मिलने, सिरका क्षेत्र को दसवीं बेज बोर्ड के आधार पर एचआरए निर्धारण करने आदि मांगे शामिल है। मौके पर कालीचरण महतो, रामजी सिंह, पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बिल्ला, सुखदेव महतो, देव कुमार बेदिया, सत्येंद्र महतो, राजा पाल, राणा प्रताप सिंह, रुपेश कुमार, कैशर महतो, विनोद करमाली, नवीन साव, बादल करमाली, हीरालाल बेदिया, जागेश्वर बेदिया सहित कई मजदूर मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment