Saturday, 30 May 2020

कांग्रेस ने सिरका में गरीबों के बीच जनता आहार बांटा

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री देते कांग्रेस नेता समशुद खान।

 रामगढ़ विधायक ममता देवी के सौजन्य से प्राप्त जनता आहार के पैकेटो को कांग्रेस प्रखंड रामगढ़ अध्यक्ष समशुद खान ने शनिवार को दर्जनों जरूरतमंदों के बीच बांटा। यह वितरण कार्यक्रम सिरका एमपीआई, बुधबाजार, चितरपुरिया मोहल्ला, बाल मंडली में चलाया गया। अवसर पर कांग्रेस नेता समशुद खान ने कहा कि रामगढ़ में कोई भूखा ना रहे इसी विचार से रामगढ़ विधायक ममता देवी ने यह राशन मुहैया कराया है। जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। मौके पर जगनारायण करमाली, फिरोज खान, अमर मुंडा, मिंटू, बबन सुनील रजक, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...