Sunday, 24 May 2020

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कोरोना के संबंध में हो रहे कार्यों की दी जानकारी

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड 


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए देशव्यापी लॉक डाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसी क्रम में रविवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री संदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कोरोना के संबंध में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उपायुक्त ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हालांकि हम लंबे समय से लॉक डाउन में है पर कोरोना का खतरा हर दिन बढ़ रहा है। इसलिए हमें और भी सतर्क रहने की जरूरत है। इस संबंध में प्रतिदिन जिले के अधिकारी अलग-अलग प्रखंडों का दौरा कर क्वॉरेंटाइन सेंटर, लॉक डाउन आदि का जायजा ले रहे हैं। पूरे जिले में धारा 144 लागू है जिसके अनुसार अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी लोगों के शाम 7 बजे से पूर्वाहन 7 बजे तक घर से बाहर निकलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। श्री सिंह ने कोरोना से बचने हेतु मास्क के उपयोग पर बात करते हुए कहा कि सभी लोगों के द्वारा घर से बाहर निकलते वक्त अनिवार्य रूप से अपने चेहरे को ढक कर ही बाहर निकलने का निर्देश जिला से पूर्व में ही निर्गत है। इसके साथ ही जिला स्तर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी दुकानदारों को ग्राहकों को सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को सामान देने का निर्देश दिया गया है जो कि अपने चेहरे को ढक कर दुकानों तक आए। प्रेस वार्ता के दौरान श्री सिंह ने कहा कि ईद के त्यौहार को देखते हुए जिला से पूर्व में ही आदेश निर्गत कर सामूहिक मेल- मिलाप, समूह में नमाज अदा करने पर रोक लगाया गया है। लॉक डाउन को देखते हुए इसका पालन किया जाना काफी महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान श्री सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर नागरिक अपने अपने घर वापस लौट रहे हैं। इस संबंध में झारखंड के अलग-अलग जिलों के रेलवे स्टेशन को चिन्हित किया गया है। जिसमें रामगढ़ जिले का बरकाकाना रेलवे स्टेशन भी शामिल है। रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर अब तक 15 विशेष श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से कुल 22815 प्रवासी मजदूर नागरिक पहुंचे हैं। जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर आ रहे ट्रेनों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्टेशन पर 24x7 अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है जिनके द्वारा अलग-अलग राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को उनके उनके संबंधित जिलों तक भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कोरोना जांच के संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि अब तक जिले में कोरोना जांच हेतु 1994 सैंपल लिए गए हैं जिनमें 6 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है एवं लगभग 600 रिपोर्ट पेंडिंग है। रामगढ़ जिले में देश के अलग-अलग राज्यों /जिलों से आए लोगों की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि अब तक रामगढ़ जिले में कुल 3552 प्रवासी मजदूर/नागरिक वापस लौटे हैं। जिनमें से 969 को सरकारी क्वॉरेंटाइन एवं 2583 को होम क्वॉरेंटाइन में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान श्री सिंह ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से देश के अलग-अलग राज्यों /जिलों से रामगढ़ जिला की सीमा में प्रवेश कर रहे लोगों की मॉनिटरिंग हेतु एसएसटी टीम् का गठन किया गया है। जिनके द्वारा बिना प्रशासन को सूचना दिए जिले में प्रवेश करने वाले लोगों की जानकारी इकट्ठा कर प्रशासन के साथ साझा की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक ऐसे कुल 63 मामले सामने आए हैं जिन पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए सभी की स्क्रीनिंग एवं आगे की कार्रवाई की गई है। ऐसे लोग जो बिना प्रशासन को सूचना दिए देश के अलग-अलग राज्यों/ जिलों से रामगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं उनकी जानकारी इकट्ठा करने के उद्देश्य से ramgarh.nic.in पर एक फॉर्म क्रिएट किया गया है। जिसके माध्यम से कोई भी अन्य व्यक्ति अथवा वह व्यक्ति स्वयं जो किसी अन्य राज्य जिले से आया है अपने बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटर पर जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अब तक 2200 लोगों को सरकारी क्वॉरेंटाइन में रखने की व्यवस्था की जा चुकी है।  इसके साथ ही 1500 और लोगों क्वॉरेंटाइन में रखने हेतु इमारतें चिन्हित कर स्टैंडबाई मोड में रखा गया है। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने कहा कि देशव्यापी लॉग डाउन के उल्लंघन के संबंध में अब तक जिले में कुल 11 मामलों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 64 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 22 लोग अभी जेल में है, 20 लोगों ने जमानत ले ली है एवं 22 लोगों को पकड़ने हेतु पुलिस द्वारा कार्य किया जा रहा है। श्री कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग हेतु एक टीम का गठन किया गया है जो कि 24 * 7 कार्यरत है एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा माहौल खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रेस वार्ता में श्री कुमार ने बताया कि उनके द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मियों एवं पीसीआर की टीमों को निर्देश दिया गया है कि सड़क पर पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को देखते ही तुरंत उन्हें नजदीकी शेल्टर होम पहुंचाने का कार्य किया जाए। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें संबंधित जिले तक भेजने का कार्य किया जाए। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा पैदल चल रहे कुल 678 प्रवासी मजदूरों नागरिकों को वाहनों के माध्यम से उनके संबंधित गंतव्य तक भेजा गया है।प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कीर्तिश्री जी, सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रजनी रेजिना इंदवार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, डॉ एस पी सिंह, जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...