Wednesday, 20 May 2020

हेसला में नशे में धुत चालक ने खेत में तड़पाया कार, दो घायल

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
  हेसला कार दुर्घटना के बाद पड़े दो घायल देखते लोग।

नईसराय- गिद्दी मुख्य सड़क स्थित हेसला मस्जिद के समीप बुधवार दोपहर तेज रफ्तार इंडिगो जेएच01ए जेड- 6370 फिल्मी अंदाज में अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट सड़क से नीचे खेत पर गुलाटी मारते हुए गिर पड़ा। लोगों ने बताया कि यह घटना शराब के नशे में धुत चालक के द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार सफेद इंडिगो कार गिद्दी की ओर से नईसराय जा रही थी। इसमें तीन लोग सवार थे। जिन्होंने शराब पी रखी थी। इसी बीच असंतुलित होकर वाहन हेसला के खेत पर जा गिरा। जिसमें सवार चालक राजेश शर्मा, आर्मश पुलिस सिपाही रामगढ़ डीके चंद्रा घायल हो गए। साथ ही घटना के बाद वाहन में बैठे एक और व्यक्ति वहां से फरार हो गया। हादसे में सिपाही डीके चंद्रा को गंभीर चोट लगी है। हादसे के तेज आवाज को सुनकर हेसला गांव के विभिन्न टोलो से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल रामगढ़ ले गई।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...