Sunday, 31 May 2020

बुधबाजार के समीप 11,000 विद्युत प्रवाहित तार गिरा, टोंगी, बुंडू की बिजली हुई प्रभावित

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 बुधबाजार विद्युत पोल के समीप कार्य करते विद्युत कर्मीगण।

बुधबाजार सिरका के समीप बीती रात शनिवार को आंधी, तूफान से 11,000 विद्युत संचालित तार गिर पड़ा। जिसके कारण टोंगी, बुंडू, बसरिया में बिजली गुल हो गई। इस संबंध में बुंडू समाजसेवी समीर मुर्मू ने बताया की आंधी, बारिश के बाद रात से ही बिजली गांव टोंगी, बुंडू, बसरिया के लगभग पांच सौ घरो में कट गई थी। जिसकी खबर झारखंड बिजली विभाग को दी गई थी। इधर रविवार को बिजली कर्मियों के द्वारा विद्युत प्रभावित 11,000 बिजली तार को जोड़ने का काम किया गया। बिजली दोपहर 3 बजे तक बहाल हो पाई। बिजली का तार गिरने से कोई भी क्षति की सूचना नहीं मिली है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...