Sunday, 17 May 2020

झारखंड इस्पात के समक्ष भारी वाहनों का लगा रहा जमावड़ा

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
झारखंड इस्पात मुख्य सड़क के दोनो ओर खड़े भारी वाहन

नईसराय- गिद्दी मुख्य सड़क स्थित हेसला झारखंड इस्पात के समक्ष रविवार को भारी वाहनों का जमावड़ा सुबह से लगा रहा। इन वाहनों में बाहर से 12 चक्के से लेकर 20 चक्के भारी वाहनों के द्वारा स्पंज चिप्स लाए गए थे। फैक्ट्री के अंदर पहले घुसने की होड़ में भारी वाहन चालको द्वारा सड़क के दोनों ओर लगा रखे गए थे। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई और यहां से गुजरने वाले आवश्यक दोपहिया- चार पहिया वाहनों को परेशानियों और धुल गर्दो का सामना करना पड़ा। जो हादसों को भी आमंत्रण देने वाला है। वही कोरोना वायरस के लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री के पास होटल बंद रहने से भारी वाहन चालको, उप चालकों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...