Friday, 22 May 2020

महिला मारपीट में हुई घायल, थाने को दी गई सूचना

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
                     मारपीट में घायल सथवा देवी। 

 थाना रामगढ़ क्षेत्र के सिरका बुधबाजार निवासी सथवा देवी पति सुखदेव बेदिया ने मारपीट कर घायल करने का आवेदन रामगढ़ थाने में दिया है। इसमें कहा है कि मेरे घर के बगल में रहने वाले रीना देवी एवं पति महेंद्र सिंह से बीते 19 मई को बगान दीवार गिराने को लेकर तू-तू  मैं- मैं हुआ। मामला शांत होने के बाद बीते गुरुवार को इन लोगों के द्वारा डंडा और पत्थर से मारकर मेरे होंठ को चोटिल कर दिया गया। साथ ही गाली देने लगी। मारपीट होता देख मैं वहां से भाग निकली। इसे लेकर इंसाफ की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...