Wednesday, 13 May 2020

हेसला फैक्ट्री के समक्ष झाजेमयू ने प्रतिवाद दिवस मनाया

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
झाजेमयू के सदस्य प्रतिवाद दिवस को लेकर नारेबाजी करते हुए।

 झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के द्वारा बुधवार को एक्टू के आह्वान पर अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस कार्यक्रम हेसला झारखंड इस्पात फैक्ट्री के समीप दूरी बनाकर आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता झाजेमयू रामगढ़- हजारीबाग संयुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण बेदिया में की। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों पर लगातार हमला हो रहा है। जिससे मजदूर गुलामी की ओर बढ़ रहे हैं। जनता से वोट लेकर सरकार पूंजीपतियों को नोट देने का काम कर रही है। अभी के दौर में मालिकों को छूट और मजदूरों की मेहनत की लूट की जा रही है। कंपनियों के फायदे के लिए मजदूरों को ऊपर जुल्म ढाए जा रहे हैं। पूंजीपतियों के साथ मिलकर मजदूरों को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। कॉरपोरेट गठजोड़ से मजदूरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ प्रतिवाद दिवस किया जा रहा है। इसके अलावे कई मांगे रखें। मौके पर सरयू बेदिया, राजू विश्वकर्मा, छोटन मुंडा, महादेव राम, रशीद अंसारी, लाल कुमार बेदिया, चंद्रिका राम, इत्तेफाक खान, देवनारायण बेदिया, छोटेलाल बेदिया, रवि राम, राजेश गोप, सुनील बेदिया, मोदी बेदिया, फुलचंद करमाली समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...