रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
मांडू के पंचायत बुमरी के विभिन्न टोलो- मोहल्लों में बीते एक सप्ताह के अंतराल में गांव से बाहर रहने वाले प्रवासी मजदूरों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। जिसे लेकर यहां के ग्रामीण समाजसेवी भी काफी सतर्क हैं। गांव के क्षेत्रों में इसे लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। कोरोना को लेकर बाहर से आने वाले मजदूरों को कोरोनटाइन पर रहने की अपील की जा रही है। इस संबंध में समाजसेवी रामप्रसाद नायक, करण बेदिया, आकाश करमाली ने सोमवार को बताया कि पंचायत बुमरी के चपरी, बुढ़ारीबागी, उड़ीटांड़, मुंडागोड़ा, पियरटाड़ आदि जगह से लगभग 83 लोग बाहर रोजी- रोजगार की तलाश में गए हैं। जिनमें से लगभग 15 से 20 लोगों की घर वापसी हुई है। यह लोग बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई आदि जगहों से पहुंचे हैं। हम सभी ग्रामीण सुरक्षा के लिहाज से इन सभी को कोरनटाइन पर रहने, दूरी बनाकर उठना बैठना, साफ सफाई का ध्यान रखने, खान-पान के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दे रहे हैं। परंतु आने- वाले समय में बचे और भी ग्रामीण यहां पहुंचेंगे। जिसके लिए तैयारी की जरूरत है। साथ ही साथ महामारी से बचाव के लिए जरूरी उपाय करने की भी आवश्यकता है। इसके लिए ग्रामीणों ने मिलकर आगे की रणनीति बनाने की योजना तैयार की है। जिसके अनुरूप पंचायत बुमरी को सुरक्षित बनाया जाएगा। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र के ग्रामीणो की चिंता बढ़ी हुई है।
No comments:
Post a Comment