Monday, 18 May 2020

ईरा के राज्य सचिव को सोशल मीडिया पर बदनाम करना पड़ेगा महंगा- रौशन सिन्हा

                         रिपोर्ट तपन झारखंड
           ईरा जिला हज़ारीबाग अध्यक्ष रौशन सिन्हा

 देश अभी जहां वैश्विक महामारी कोविड 19 से लड़ रहा है । वही देश के कहे जाने वाले चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकार भी अपनी जीवन की परवाह किये बगैर समाचार संग्रह में दिन रात लगे रहते है। ऐसे में पत्रकारों के ऊपर किसी प्रकार की अभद्र टीका टिप्पणी करना लोकतंत्र पर हमला है। उक्त बातें इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के हज़ारीबाग के जिलाध्यक्ष रौशन सिन्हा  ने सोमवार को कहींं। उन्होंने कहा की इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन सचिव रविकांत बनर्जी को अरगडा के असमाजिक लोगो के द्वारा सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है।  साथ मे उन्हें धमकी दी जा रही है ।  ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए प्रशासन कार्यवाही करें। अन्यथा इसको लेकर संगठन बड़ी अभियान और प्रदर्शन करेगी।जिन लोगो ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश या धमकी दी है। प्रशासन से आग्रह है कि उनपर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए । आज इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के माध्यम से पत्रकारों को एकत्रित करने का एक बड़ा दायित्व रविकांत बनर्जी के द्वारा निभाया जा रहा है। जो सराहनीय है। ऐसे व्यक्तित्व के ऊपर किसी भी प्रकार की टीका टिप्पणी और अभद्र व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इनके ऊपर किये गए अभद्र व्यवहार के कारण आज पूरा एसोसिएशन के सदस्यों में काफी नाराजगी है और इस दुःसाहस के लिए अगर राज्य सरकार के समक्ष भी जाना होगा तो हम सभी तैयार है ।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...