Monday, 25 May 2020

अंचल अधिकारी पतरातू एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पतरातू ने चिकोर पंचायत का किया निरीक्षण

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में लॉक डाउन की अवधि को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा कोविड-19 को रोकने हेतु सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को अंचल अधिकारी, पतरातू निर्भय कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पतरातू  दिनेश कुमार ने पतरातू प्रखंड अंतर्गत चिकोर पंचायत का निरीक्षण कर लॉक डाउन के पालन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी ने  चिकोर  पंचायत के मुखिया एवं एसएसटी टीम से जुड़े सदस्यों को कोई भी व्यक्ति जो कि पैदल या किसी अन्य वाहन के  माध्यम से बिना प्रशासन को सूचना दिए देश के अन्य राज्यों अथवा जिले से प्रवेश करें उसकी जानकारी अविलंब प्रशासन को देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान आज अंचल अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अलग-अलग राज्यों से आए लोग जो कि होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं की थर्मल स्कैनर के माध्यम से स्क्रीनिंग करने का भी कार्य किया।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...