रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
थाना रामगढ़ क्षेत्र के सीसीएल सिरका कोलियरी के सीएचपी कोयला डंपिंग पर बीते रात बुधवार को सीसीएल पेट्रोलिंग दल पर अज्ञात बदमाशों के दल ने हमला बोल दिया। यह हमला सबसे पहले सुरक्षाकर्मियों को भयभीत करने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ पत्थरबाजी कर किया गया । हमले के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला। तब तक पत्थरबाजी कर बदमाशों का दल फरार हो चुंका था। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात सीसीएल सुरक्षा गार्ड आतिश ने गुरुवार को बताया कि मैं और मेरे साथ सिविल गार्ड जगदीश व बोलेरो चालक अमोद डियूटी पर थे। कोयला डंप के समीप वाहन खड़ा कर डंपिंग क्षेत्र के आसपास नजर रखे हुए थे। जबकि एक साथी सीएचपी चेकनाका की ओर मुआयना करने गया था। इसी बीच सीएचपी डंप के क्रेशर स्थित दक्षिणी दिशा से एकाएक ताबड़तोड़ ईट और पत्थरों से पत्थरबाजी होने लगी। जिसमें चालक अमोद के हाथ में चोट लगी है । घटना की सूचना सीसीएल सुरक्षा विभाग के द्वारा रामगढ़ पुलिस को नहीं दी गई है। अंधकार का फायदा लेना चाहते थे बदमाश सीसीएल सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि बीते बुधवार को कोलियरी की लाइट गुल थी। जिसका फायदा उठाने के लिए अपराधियों का दल सीएचपी में घुसने की फिराक में था। यहां से कोयला लोहा कीमती सामान ले जाने की योजना थी। लेकिन इसी बीच सीसीएल सुरक्षा कर्मियों का पेट्रोलिंग वाहन उक्त स्थल पर पहुंच गया और कुछ देरी के लिए कोयला डंपिंग स्थल पर ही खड़ा हो गया। जिससे बदमाशों की चोरी की योजना असफल हो गई और जाते-जाते पत्थरबाजी कर अज्ञात बदमाश भाग खड़े हुए।
No comments:
Post a Comment